Ranvir Singh Career Top 10 film - Wood Update

Tuesday, December 18, 2018

Ranvir Singh Career Top 10 film

रणवीर सिंह की ग्यारहवीं फिल्म है सिम्बा, यहां देखें उनकी पिछली 10 फिल्मों का रिकॉड



दोस्तों बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की फ़िल्म सिम्बा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनेवाली है। फ़िल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले रणवीर सिंह की आज तक कुल दस फिल्में रिलीज हुई है। और उनके करियर का ग्राफ दिन बदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। तो चलिए देखते है उनकी पहली फ़िल्म से पिछली फिल्म पद्मावत तक कि सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का रिपोर्ट कार्ड। हमें बताना न भूलें इनमे से आपकी फेवरेट फ़िल्म कौनसी है?


बैंड बाजा बारात


साल दो हजार दस की इस फ़िल्म से रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में उनके साथ बतौर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा थी। इस फ़िल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन यह फ़िल्म हिट तक नही पहुंच सकी। बॉक्स ऑफिस पर इस फ़िल्म ने तेईस करोड़ का बिजनेस किया था। यह एक एवरेज फ़िल्म रही।


लेडीज वर्सेस रिकी बहल


पहली ही फ़िल्म में तारीफ पाने के बाद रणवीर सिंह की यह दुसरी फ़िल्म थी। यह फ़िल्म साल दो हजार ग्यारह में रिलीज हुई है। इस फ़िल्म को भी काफी लोकप्रियता मिली। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तीस करोड़ से अधिक बिजनेस करने के बावजूद यह एक एवरेज फ़िल्म है। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? आपको यह फ़िल्म कैसी लगी?


लुटेरा


रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की इस फ़िल्म कहानी काफी अच्छी है। इस फ़िल्म की कहानी ओ हेनरी की मशहूर स्टोरी द लास्ट लीफ पर आधारित है। इस फ़िल्म के लिए भी रणवीर और सोनाक्षी की काफी तारीफ हुई। लेकिन यह फ़िल्म बिजनेस के मामले में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फ़िल्म ने सत्ताईस करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था।


गोलियों की रासलीला रामलीला


इस फ़िल्म को रणवीर सिंह की पहली बड़ी कामयाबी माना जा सकता है। इस फ़िल्म से उनकी जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ कुछ इस तरह से बन गई कि इस जोड़ी ने आगे भी सफल फिल्में दी। यह रणवीर सिंह की पहली सौ करोड़ी फ़िल्म है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक सौ बारह करोड़ का बिजनेस किया है।


गुंडे


रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की यह फ़िल्म साल दो हजार चौदह में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तिहत्तर करोड़ का बिजनेस किया है। इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर सेमि हिट करार दिया गया है। तो क्या यह आपकी भी फेवरेट फ़िल्म है?


किल दिल


फ़िल्म में रणवीर कुछ अलग अंदाज में नजर आए थे। इस फ़िल्म में तगड़ी स्टारकास्ट भी थी। लेकिन इस सब के बावजूद यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फ़िल्म ने महज उनतीस करोड़ का बिजनेस किया था। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? आपको यह फ़िल्म कैसी लगी?


दिल धड़कने दो


जोया अख्तर की इस मल्टी स्टारर फ़िल्म में भी रणवीर सिंह ने अनिल कपूर और फरहान अख्तर के साथ अपना जादू चलाया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म बिलो एवरेज रही है। इस फ़िल्म ने पचहत्तर करोड़ का बिजनेस किया है। तो क्या आपने यह फ़िल्म देखी है? आपको यह फ़िल्म कैसी लगी?


बाजीराव मस्तानी


संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में फिर से रणवीर की जोड़ी दीपिका के साथ नजर आई है। और यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही है। इस फ़िल्म ने कुल एक सौ तिरासी करोड़ का बिजनेस किया है। तो क्या यह आपकी भी फेवरेट फ़िल्म है?





बेफिक्रे


बाजीराव मस्तानी फ़िल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह की यह फ़िल्म साल दो हजार सोलह में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में उनके साथ बतौर अभिनेत्री वाणी कपूर है। यह एक अच्छी फ़िल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बिलो एवरेज है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर साठ करोड़ से अधिक बिजनेस किया है।


पद्मावत


दीपिका और रणवीर की जोड़ी की यह तीसरी फिल्म है। और बाकी दो फिल्मों की तरह यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। इस फ़िल्म की सफलता से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है, की इस जोड़ी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कितनी जबरदस्त है। तो क्या इस जोड़ी की यह आपकी सबसे फेवरेट फ़िल्म है?

Box Office Collections and Verdict figures are taken from Box Office India.

No comments:

Post a Comment